राम केवल बाबा की टीम ने गरीब असहायों को किया कंबल वितरित

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में बढ़ती ठंड को देख अनशनकारी रामकेवल बाबा की टीम के द्वारा गांव की विधवाओ एवं असहायो को शिविर लगा कंबल वितरित किया। कंबल वितरण के दौरान अनशनकारी बाबा के हाथों कंबल पाकर गरीबो असहायो एवं जरूरतमंदो का हृदय प्रफुल्लित हो उठा।
बताते चले की अनशनकारी टीम के द्वारा क्षेत्र में जरूरतमंदो की सहायता हेतु अनेको सामाजिक धार्मिक कार्यो को कराया जाता आ रहा। साथ ही क्षेत्र की समस्याओ को प्रमुखता से शासन प्रशासन तक पहुंचाने का पुरजोर प्रयास भी किया जा रहा, जिसकी सराहना क्षेत्र के प्रबुद्ध जनो द्वारा हमेशा करी जाती आ रही।
कंबल वितरण के दौरान सिकंदरपुर ग्राम सभा की करीब 250 महिलाए मौजूद रही।
मौके पर धर्मराज पासी, राजेश, प्रहलाद, रामसागर, रामस्नेही, रामतीर्थ, अयोध्या, दीपक, अनुज,प्रमोद, रामस्वरुप, समीर, नीरज, साहिल,राजेश, आनंद, राकेश,अंशुमान,राममिलन, आशुतोष, दर्शन, अगनू, मोनू, गोलू, आशीष, प्रेम नरायन शर्मा, पंकज, अरविन्द, रघुवीर, अनिल शर्मा, सत्यनरायन वर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



