pbks vs gt 2026: जानें दोनों टीमों का ताकत क्या और पिच का मिजाज कैसा रहेगा

pbks vs gt 2026: आईपीएल का रोमांच अब तेज होता जा रहा है। 31 मार्च को होने वाला चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। सीजन की शुरुआत में ही दोनों टीमों के बीच यह टक्कर दर्शकों के लिए खास रहने वाली है। फैंस को एक रोमांचक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है।
पंजाब की नजर वापसी पर
पंजाब किंग्स इस बार मैदान में एक अलग मकसद के साथ उतरेगी। पिछले सीजन में टीम फाइनल तक पहुंची थी लेकिन खिताब जीतने से चूक गई। कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम अब नई ऊर्जा के साथ वापसी करना चाहती है। शुरुआती मैच में जीत दर्ज कर टीम अपने अभियान को मजबूत करना चाहेगी।
गुजरात का आत्मविश्वास कायम
दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स भी मजबूत इरादों के साथ उतर रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम संतुलित नजर आती है। टीम के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। गुजरात की कोशिश होगी कि वह इस मैच में जीत हासिल कर खिताब की दिशा में मजबूत शुरुआत करे।
पिच का मिजाज क्या कहता है
मुल्लनपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। यहां बड़े स्कोर बनने की संभावना अधिक है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकती है। दर्शकों को चौकों और छक्कों की भरमार देखने को मिल सकती है।
11 साल की उम्र में घर छोड़ दिया! Angkrish Raghuvanshi की प्रेरणादायक यात्रा: मुंबई से कोलकाता तक
दोनों टीमों की ताकत
गुजरात टाइटन्स के पास जोस बटलर, राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे बड़े नाम हैं। वहीं पंजाब किंग्स की टीम में मार्कस स्टोइनिस, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं। दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं जो मुकाबले को रोमांचक बना सकते हैं।

