PAN कार्ड इनएक्टिव होने पर क्या करें, जानिए आसान तरीका अभी

जानिए कैसे आसानी से PAN कार्ड स्टेटस चेक करें। क्या आपका PAN कार्ड एक्टिव है या इनएक्टिव? एक्टिव करने का तरीका यहां

pan card status: भारत के नागरिकों के पास आधार कार्ड और pan card दोनों होना बेहद जरूरी है। पैन यानी कि परमानेंट अकाउंट नंबर यह बेहद ही जरूरी दस्तावेजों में से एक है। जो व्यक्ति ना केवल नौकरी करता है बल्कि वित्तीय लेनदेन करता है।

कब दिखाता है pan card पर Inactive status 

बैंक पैसा इनकम टैक्स से जुड़े लाभ उठाना चाहता है। उसके पास pan card होना बेहद जरूरी है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उनका pan card इनएक्टिव है या एक्टिव। ऐसे में पता लगाया जा सकता है कि उनके पास जो pan card है वह काम कर भी रहा है या नहीं। अब आपको बताते हैं कि pan card इनएक्टिव कब होता है।

आपको बता दें कि आधार जब pan card से लिंक नहीं होता है या दोनों जानकारियां एक दूसरे से मैच नहीं होती है तो उस समय आपका pan card इनएक्टिव हो सकता है। ऐसे में जब भी व्यक्ति आईटीआर दर्ज करवाता है तो उस वक्त एक्टिव pan card का होना बेहद जरूरी है। वरना कई परेशानियां हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

ऐसे चेक करें स्टेटस (PAN Status Check In Hindi)

अगर आप अपना pan card status Check करवाना चाहते हैं तो आपके पास आपका pan card नंबर और pan card से लिंक होने वाला मोबाइल नंबर जिस पर ओटीपी आ सकता है वह दोनों बेहद जरूरी है। अब आप सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक ई फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद आपके सामने होम पेज पर खुलेगा। उस पर आपको लिंक सेक्शन पर क्लिक करना है।

PM Kisan Yojana 21th Installment: 3 राज्यों के किसानों के खातों में पैसा आया, जानें अन्य राज्यों में कब

वहां पर आपको वेरीफाई पैन स्टेटस ऑप्शन दिखाई देगा। वहां पर आपको क्लिक करना है। फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपनी जरूरी जानकारी जैसे कि पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, जानकारी को दर्ज करना है। अब आपको सबमिट या फिर कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना है और आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको भरना है। अब वैलिडिटेड बटन पर क्लिक करें। आपको pan card का स्टेटस दिखाई दे जाएगा। अगर स्टेटस एक्टिव है तो कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर इनक्टिव है तो तुरंत आयकर विभाग से आप संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button