राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलाधिकारी ने नागरिकों को दिलाई मतदाता शपथ

महराजगंज, रायबरेली। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कस्बे के हनुमानगढ़ी मेला मैदान में लोकतांत्रिक चेतना का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई और प्रत्येक पात्र मतदाता से अपने मताधिकार के प्रयोग की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा, मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। जब हर नागरिक अपने मत का प्रयोग करता है, तभी लोकतंत्र जीवंत और मजबूत बनता है। हर नागरिक मताधिकार का प्रयोग करें जिलाधिकारी ने बच्चों को आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा पंक्ति में खड़े होकर बनाया गया भारत का भव्य नक्शा आकर्षण का केंद्र रहा।
इस प्रेरणादायक दृश्य ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। जिलाधिकारी ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जागरूक बच्चे ही भविष्य के जिम्मेदार मतदाता होते हैं।
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी गौतम सिंह , तहसीलदार मंजुला मिश्रा क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार नायब तहसीलदार सत्या राज, उमेश त्रिपाठी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एस.पी. त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी राम आशीष, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. जी.एन. पाण्डेय, अन्य गणमान्य लोगों ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यश वीर सिंह, अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ , अमृता सिंह एवं सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा का बुके देकर स्वागत किया।इसके बाद निर्वाचन कार्य में सराहनीय योगदान देने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं मतदाता जागरूकता पर आधारित प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड प्रदान कर सम्मान किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
मतदाता जागरूकता को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय, एसजेएस, एनएसपीएस, डॉ. अंबेडकर एवं राजा चंद्रचूड़ स्कूल जी जी आई सी के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों से ओत-प्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को प्रभावित किया।कार्यक्रम के उपरांत उपजिलाधिकारी गौतम सिंह, तहसीलदार मंजुला मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव, नगर पंचायत महराजगंज लिपिक रामचन्दर जमुना प्रसाद, लेखपाल संतोष पटेल, राजस्व निरक्षक उमेश दीक्षित, राकेश यादव, मोहम्मद अहमद, आबिद, रज्जन लाल, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक मौजूद रहे।


