वर्ल्ड यूनानी डे पर सम्मानित हुये चिकित्सक

लखनऊ। यूनानी स्कॉलर्स ऐसोसिएशन ने कन्टीन्यूईंग यूनानी मेडिकल एजुकेशन का आयोजन कर वर्ल्ड यूनानी डे मनाया। इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली की अध्यक्षता में हुये इस कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में डॉक्टरों में भाग लिया. कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में माहिर डॉ० साजिद अन्सारी डायरेक्टर एस० एस० हार्ट केयर सेन्टर एवं विख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ० अब्दुल कवी- डॉ० राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मनित किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न शहरों से आये चिकित्सकों ने सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।

इससे पहले निरालानगर स्थित होटल रेगनेन्ट में कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने की। इस मौके पर उन्होने यूनानी पद्धति की गरिमा का वर्णन करते हुए इसे जन-मानस तक पहुँचाने की अपील की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो० जमाल अख्तर डायरेक्टर ऑफ यूनानी सर्विसेज उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना अमूल्य समय दिया। इस कार्यक्रम में हैदराबाद के प्रो० मोहम्मद एहसन फारुकी, प्रयागराज के डॉ० कमरुल हसन लारी, अलीगढ़ के डॉ० अब्दुल अजींज खान एवं प्रो० मोहम्मद अनवर ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये।

पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी यूनानी स्कॉलर्स ऐसोसिएशन ने यूनानी चिकित्सा क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिये डॉ० मोहम्मद अहसन फारुकी एवं प्रो० मोहम्मद अनवर को हकीम अजमल खान एवार्ड से सम्मानित किया। इस बार यूनानी स्कॉलर्स ऐसोसिएशन ने यूनानी चिकित्सा शिक्षण क्षेत्र में अपने अभिन्न योगदान के लिये डॉ० कमरुल हसन लारी एवं डॉ० अब्दुल अजींज खान को बेस्ट टीचर के विशेष सम्मान से सम्मानित किया।

प्रोग्राम की वेलकम स्पीच नेशनल प्रेसीडेंट ऑफ यूनानी स्कॉलर्स ऐसोसिएशन डॉ० आमिर जमाल ने दी तथा वोट ऑफ थैंक्स डॉ० जुहैर कमाल किदवई जनरल सेक्रेटरी, यूनानी स्कॉलर्स ऐसोसिएशन ने दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button