मूंढापांडे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

मुरादाबाद। दुनियां भर के साथ साथ जनपद मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में पूरी शानू शौकत के साथ हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिरसखेड़ा गोविंदपुर दलपतपुर व वीरपूर थान व आदि ग्राम पंचायतों के मदरसों से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया जिसमें मदरसों में पढ़ने वाले छोटे छोटे बच्चे रंगारंग के सरकार की आमद मरहबा व जश्ने ईद मिलादुन्नबी मुबारक हो लिखे झंडे उठाये हुए जुलूस में शामिल थे। और बड़े व बुज़ुर्ग लोग भी नईं नईं ड्रेसें पहन कर पूरी शाने शोकत के साथ जुलूस में नबीं की मुहब्बत का जज़्बा दिखा रहे थे। हर तरफ लोग बच्चों व बड़ों को तबर्रुक वितरण कर रहे थे।

नबीं के दिवानें जुलूस में दिल खोलकर दान भी करते रहे। जुलूस में किसी भी प्रकार का विवाद व अशांति ना फेले इसके लिएं पुलिस प्रशासन भी जुलूस में निगरानी करता रहा। और इसी के चलते हर साल की तरह इस साल भी जुलूसे मुहम्मदी शांतिपूर्ण ढंग से समापन हो गया जुलूस के बाद धर्म गुरुओं ने देश में अमनों सलामती के लिएं दुआएं भी कीं।

Related Articles

Back to top button