शिक्षामित्रों की सेवा निवृत्ति 60 से 62 करने सहित कई मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पदाधिकारी

लखनऊ. प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ सीतापुर के जिला अध्यक्ष राम सेवक पाल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिक्षामित्र की कई समस्याओं को लेकर विधायक रामकृष्ण भार्गव के साथ सरकारी आवास पर मुलाकात की।मुलाकात मे शिक्षामित्रों द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं सरकार के समर्थन किए जा रहे कार्यों को मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया साथ ही शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से 62 वर्ष करने,विभागीय टेट में शिक्षकों के साथ शिक्षामित्र को शामिल करने,मूल विद्यालय व ससुराल वापसी एवं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण समेत अन्य कई समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि हम शिक्षामित्र की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं उनका निस्तारण जल्द से जल्द किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button