अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने मासूम को कुचला:मौत
खेलते समय रोड पर पहुंचने से हुआ हादसा

इटावा। इटावा जनपद में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया। तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने मासूम को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पिता की रोड किनारे किराना की दुकान है।
लखना-सिंडौस मार्ग पर सोमवार सुबह रोड किनारे पिता की किराने की दुकान पर गया एक वर्षीय मासूम खेलते-खेलते रोड पर पहुंच गया। इस दौरान ईंटों से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने मासूम को कुचल दिया। गंभीर हालत में परिजन निजी अस्पताल के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
कस्बा चकरनगर निवासी शनि गुप्ता की लखना-सिंडौस मार्ग पर किराने की दुकान है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसका पुत्र शिवाय 10 घर के बाहर खेल रहा था। वह खेलते-खेलते पिता की किराने की दुकान पर पहुंच गया। इस दौरान वह रोड पर पहुंच गया। उधर से आ रही ईंटों से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आया। ट्रैक्टर का आगे का पहिया शिवाय पैर के ऊपर से निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।



