पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय खुर्रमपुर में हुआ न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

ऊँचाहार, रायबरेली। विकास खंड ऊंचाहार के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय खुर्रमपुर में न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें न्याय पंचायत के पांच विद्यालयों खोजनपुर, हटवा, सराय सहिजन, मुरारमऊ एवं खुर्रमपुर के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में ऊंची कूद में खोजनपुर के अमित, शॉटपुट में दीपांशु ने बाजी मारी, जबकि टीम स्पर्धा में वॉलीबॉल में हटवा और कबड्डी में मेजबान खुर्रमपुर की टीम विजेता रही।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ ऊंचाहार के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि आज के समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बेहद जरूरी है। खेल से बच्चों में न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण अंचल के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी विजेता बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को जनपद स्तर पर भेजा जाएगा। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला, राम नरेश बघेल, अवनींद्र, सत्येश वर्मा, जितेन्द्र, मनोज, ज्ञानेंद्र, अमित, जितेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

–

Related Articles

Back to top button