गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर, इसौली विधान सभा में किया गया SIR कार्यालय का उद्घाटन

सुलतानपुर। गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत इसौली विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष SIR कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यह कार्यालय होंडा एजेंसी के बगल, शिवनाथगंज, कुड़वार, सुलतानपुर में स्थापित किया गया है।
इस कार्यालय का उद्देश्य देवतुल्य मतदाताओं को गहन मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए एक ही स्थान पर सहायता उपलब्ध कराना है। अब मतदाता सीधे इस कार्यालय में संपर्क कर अपने नाम, पते, संशोधन, विलोपन अथवा अन्य संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में कुड़वार मंडल अध्यक्ष अवधेश शर्मा, बल्दीराय मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, धम्मौर मंडल अध्यक्ष रामजतन यादव, पीपलगांव मंडल अध्यक्ष जयप्रसाद वर्मा तथा शिवनगर मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्याम सुंदर सिंह (लहूरी सिंह), सत्यनारायण पांडेय, मोनू मिश्रा, दीपक तिवारी, सुदामा तिवारी, लवकुश तिवारी, नित्यानंद तिवारी, पूर्व प्रधान इंद्रपाल शुक्ल, आशीष गुप्ता, उदय राजपाल, रामलाल दुबे, रमेश विश्वकर्मा, अर्जुन, दुर्गावती पाल, बद्रीनाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में सम्मानित देवतुल्य जनता की उपस्थिति रही।



