नव्या बनीं बीईओ, रावी ने संभाली प्रधानाध्यापक की कुर्सी

मिशन शक्ति:उच्च प्राथमिक विद्यालय की दो छात्राओं को एक दिन को सौंपी अधिकारियों की जिम्मेदारी

जसवंतनगर,इटावा। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बाऊथ की दो छात्राओं को एक दिन के लिए महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। कक्षा आठ की छात्रा नव्या को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बनाया गया,जबकि कक्षा छह की छात्रा रावी को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी संभालते हुए नव्या ने ब्लॉक संसाधन केंद्र के कार्यों का निरीक्षण किया।

वहीं,प्रभारी प्रधानाध्यापक बनीं रावी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का संचालन करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार ने नव्या को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज सिंह धाकरे ने रावी का उत्साहवर्धन करते हुए उसे भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जिम्मेदारी सौंपने का उद्देश्य उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है।

Related Articles

Back to top button