6 बूथों पर 731 बच्चों ने ली दो बूंद जिंदगी की

इकदिल,इटावा। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर के 6 बूथों पर 5 वर्ष तक के 731 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गयी। नगर के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला कायस्थान बूथ पर 120 बच्चों को,ज्ञान चंद्र जैन वैद्य इंटर कालेज बूथ पर 153, नगर पंचायत कार्यालय बूथ पर 116,मु.कुम्हारान बूथ पर 115,मौलाना स्कूल बूथ पर 101,प्राथमिक विद्यालय कथगवां बूथ पर 126 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गयी।

इस प्रकार 6 बूथों पर 731 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गयी। आदर्श प्राथमिक विद्यालय इकदिल के पोलियो बूथ पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.शिवेंद्र यादव ने बच्चों को दवा पिलाकर बूथ का शुभारंभ किया। इस मौके पर समाजसेवी डॉ.सुशील सम्राट,रिचा तिवारी,रामा देवी आदि लोग मौजूद थे। सुपरवाईजर जितेंद्र कुमार ने बूथों पर जाकर निरीक्षण किया। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गयी।

Related Articles

Back to top button