लोनी विधायक के खिलाफ अधिवक्ता ने बार में दिया ज्ञापन, सदस्यता रद्द करने की मांग

अधिवक्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, आशू चौधरी ने कार्रवाई की उठाई मांग

गाजियाबाद। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ गाजियाबाद बार के अधिवक्ता आशू चौधरी ने बार एसोसिएशन में ज्ञापन देकर उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है। अधिवक्ता का आरोप है कि विधायक ने समस्त अधिवक्ताओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

अधिवक्ता आशू चौधरी ने बार में ज्ञापन सौंपते हुए विधायक के कथित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और बार की ओर से आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन के बाद अधिवक्ताओं में इस मामले को लेकर रोष देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने एकजुटता जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Back to top button