नन्दगांव टीम ने 8 विकेट से जीता उद्घाटन मैच
दो ओवर में चार विकेट लेने वाले सर्वश्रेष्ठ वॉलर लोकेंद्र को मैनेऑफ़ दा मैच खिताब भेंट करने की गई घोषणा

भरथना,इटावा। भरथना विधानसभा के सपा विधायक राघवेंद्र गौतम के सहयोजन में क्षेत्र के ग्राम मेढी दुधी महात्मा गांधी ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित विधानसभा स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन मंगलवार को उद्घाटन मैच क्षेत्र के नन्दगांव क्रिकेट क्लब और भरथना लिजेंड क्रिकेट क्लब के बीच सम्पन्न हुआ,जिसमें भरथना टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला लिया,और निर्धारित 10 ओवरों में मात्र 52 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई।
जिसके जबाव में नन्दगांव टीम के खिलाड़ियों ने धुंआधार बल्लेबाजी कर मात्र 7 ओवरों में निर्धारित लक्ष्य पूरा करते हुए 8 विकेट से उद्घाटन मैच जीत लिया। वहीं मात्र दो ओवरों में चार विकेट लेने वाले धुरंधर बॉलर लोकेंद्र को मैनऑफ दा मैच का खिताब घोषित किया।
इससे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य,पूर्व सांसद दिबियापुर के सपा विधायक प्रदीप यादव,सपा के जिला महासचिव वीरू भदौरिया आदि सपा नेताओं ने संयुक्त रूप से फ़ीता काटकर और पहली गेंद खेलकर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।
क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक क्षेत्रीय विधायक राघवेंद्र गौतम ने मुख्यातिथि शाक्य व विधायक यादव और भदौरिया का स्वागत सम्मान किया।
टूर्नामेंट स्थल पर भरथना नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी,प्रताप वर्मा, सर्वेश कठेरिया,लल्ला सिंह कठेरिया,अंकित यादव,रामपाल यादव,मोहम्मद लारा,राजू यादव,प्रधान सौरभ यादव के अलावा बड़ी संख्या में सपा नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



