ट्रक और ट्राला के बीच दब कर किसान पुत्र की हुई मौत

गल्ला मण्डी में ट्रक बैक कराते समय हुआ हादसा

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा स्थित कृषि उत्पादन मण्डी समिति में बीती शाम करीब 5 बजे उस समय एक किसानपुत्र उदयवीर 35 वर्ष पुत्र सीयाराम निवासी हथनौली की ट्रक और ट्राला के बीच दब कर दर्दनाक मौत हो गई जब उदयवीर गल्ला मण्डी में फंसे एक ट्रक को बैक कराने में चालक की मदद कर रहा था।

इस बीच ट्रक चालक को पीछे खड़ा ट्राला और उदयवीर दिखाई नहीं दिया और चालक ने ट्रक पीछे बढ़ा दिया,जिसमें दबकर उदयवीर की दर्दनाक मौत हो गई हालांकि मौजूद किसान और परिजन उदयवीर को इलाज के लिए चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किसान पुत्र उदयवीर की मौत की खबर मिलते ही किसान परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पिता के चार बेटे थे उदयवीर सबसे बड़ा पुत्र था। घटना से का प्रेमदेवी पिता सियाराम और छोटे भाई उदयसिंह, बालिस्टर और नीरज सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button