प्रभु श्रीराम का नाम सबसे शक्तिशाली: महामण्डलेश्वर

हम सब मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर चलकर संस्कारी समाज की स्थापना करें

भरथना,इटावा। समाज के लिए आदर्श मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम का नाम बहुत ही शक्तिशाली है। राम नाम में बहुत सी शक्तियां विद्यमान रहती है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में राम नाम का बहुत ही महत्व है।

उक्त बात श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर रामदास जी महाराज (डा.हनुमान जी मन्दिर दंदरौआ धाम) ने कही। सन्त विवेकानन्द जागृति समिति भरथना के तत्वाधान् में शुक्रवार को कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर स्थित माँ अम्बे पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘‘हम सबके हैं राम‘‘ के दौरान श्रीश्री महाराज ने कहा कि राम नाम की शक्ति के बारे में विद्वानों ने भी कहा है कि राम से बडा राम का नाम। इस दौरान श्रीश्री 108 महन्त स्वामी विश्वात्मा वन पचनदा संगम इटावा ने भी प्रभु श्रीराम पर प्रवचनों का श्रवण कराया।

इससे पहले संस्था के पदाधिकारियों ने हवन पूजन कर पूर्णाहुति डालकर सर्वकल्याण की कामना की तथा संस्था के पदाधिकारियों ने आगन्तुक महन्तजनों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू,पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव के अलावा संस्था अध्यक्ष गुरलदास नन्दवानी,कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव,सचिव रामप्रकाश पाल, संयोजक वीरेन्द्र सिंह चौहान,हाकिम सिंह यादव,विष्णु भदौरिया, देवेन्द्र सिंह चौहान, कमलेश कुमार,राजेन्द्र चौधरी,रघुराज सिंह कुशवाह,शिवपाल सिंह चौहान,अनिल पाठक, प्रेम नारायण दिवाकर, विपिन यादव,विनोद चौहान,राजू तोमर, रामपाल सिंह राठौर, सुशील चौधरी,गुड्डू तिवारी,दरविन्दर सिंह, सविता गुप्ता सहित सैकडों प्रबुद्धजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button