विश्व शांति एवं कल्याण के लिए निकली धम्म यात्रा पहुंची रायबरेली, विभिन्न स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत
एनएसपीएस समूह संस्थान के प्रबंधक व सपा के प्रदेश सचिव डॉ0 शशिकांत शर्मा ने बौद्ध बिच्छुओं का अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मान

रायबरेली। विश्व शांति एवं कल्याण के लिए शाक्यमुनि सम्यक सम्बुद्ध के आदेश ‘चरथ भिक्खवे चारिकं बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय, लोकानुकम्पाय’ को चरितार्थ करते हुए पूज्य भिक्खु चन्दिमा महाथेरो के नेतृत्व में संचालित धम्म चारिका पदयात्रा का रायबरेली आगमन हुआ। सारनाथ से संकिसा के लिए प्रारंभ हुई यात्रा आज रायबरेली पहुंची जहां पर बुद्ध अनुयायियों ने यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। यह यात्रा सारनाथ से 20 नवंबर 2025 को प्रारंभ हुई जो 14 दिसंबर 2025 को संकिसा पहुँचेगी।
यात्रा के स्वागत में सकरा गांव पहुंचे न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ0 शशिकांत शर्मा व रामपाल मौर्य मास्टर साहब ने बौद्ध बिच्छुओं का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन शिव नारायण मौर्य एडवोकेट ने किया।
यात्रा सकरा गांव से चलकर बनी, सहावा, रुस्तमपुर, बदरामऊ होते हुए त्रिफला चौराहा पहुंची जहां पर धम्म प्रेमियों ने भिक्खु चन्दिमा महाथेरो सहित सैकड़ों भंतों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। देर रात अशोक स्तभ परिसर में स्वागत एवं सत्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ,जहां भोजन दान एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में चक्रवर्ती सम्राट अशोक चेतना संस्थान के अनिल कुमार मौर्य, भोला प्रसाद मौर्य, बलराज राणा, राजेश मौर्य, नंदलाल मौर्य, मौर्य बंधुत्व क्लब अध्यक्ष संजय मौर्य, महेश मौर्य, आदित्य मौर्य, नीरज मौर्य, दीपक मौर्य, डीएम मौर्य, छेदीलाल मौर्य, वेद प्रकाश सोनकर,लालता बौद्ध, बबलू सम्राट, अभिषेक मौर्य, सुशील गौतम, ज्ञान प्रकाश लता प्रसाद गौतम, राजेश यादव, कुलदीप मौर्य सहित सैकड़ों धम्म अनुयायी उपस्थित रहे।



