अंबेडकर जयंती पूर्व दिवस पर MWO का रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह

सुलतानपुर/डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पूर्व दिवस पर महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (MWO) सुलतानपुर द्वारा सोमवार को भांई सराय स्थित शर्मा मार्केट परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा एवं ग्राम प्रधान राम अवध यादव ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और यह संकल्प लिया कि खून की कमी से किसी भी जरूरतमंद की जान न जाए।

शिविर में रक्तदानियों में (एम.डब्ल्यू. ओ) के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, मुकेश शर्मा, रामसूरत शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश शर्मा मोचवा, प्रेम शर्मा, रविंद्र कुमार कनौजिया, शैलेंद्र कुमार मौर्य, दुर्गा प्रसाद, जयप्रकाश शर्मा, दयाशंकर शर्मा सहित कुल 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रांतीय महासचिव शिवदयाल शर्मा, उपाध्यक्ष रंजीत शर्मा, संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष हनुमान शर्मा, दुर्गेश शर्मा, ने सभी रक्तदानियों को प्रमाण पत्र बांटे। कार्यक्रम मे राहुल शर्मा, संदीप कुमार मौर्य, सुरजू शर्मा, सद्दाम हुसैन एवं ब्लॉक स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

MWO ने इस पहल के माध्यम से समाज में मानवता, सहयोग और जागरूकता का संदेश दिया। ब्लड ब्लड संग्रह करने में सुल्तानपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक के डॉक्टर सतीश जायसवाल के साथ आकाश सिंह आदि ने सुचारू रूप से किया। रक्तदान शिविर में राहुल शर्मा जी का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button