एसआईआर फीडिंग का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

दिसंबर 4 तक कार्य पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर तहसील सभागार में चल रहे एसआईआर फीडिंग कार्य की प्रगति का जिला अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की।

डीएम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कुल 452 बूथों में से 20 बूथों पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शेष बूथों पर लगभग 65 प्रतिशत फीडिंग कार्य संपन्न हो चुका है। शेष कार्य निर्धारित समय सीमा यानी 4 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाएगा।निरीक्षण के दौरान डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री कल्पना यादव की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि कल्पना यादव ने सौ प्रतिशत अपलोडिंग समय से पहले पूरी कर अन्य कर्मचारियों के लिए मिसाल पेश की है।

उन्होंने सभी कर्मचारियों से कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने बताया कि तहसील सभागार में दो पालियों में फीडिंग कार्य कराया जा रहा है। बढ़ते कार्यभार के बावजूद टीमें देर रात तक काम कर रही हैं, जिससे प्रगति में तेजी आई है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार निरीक्षण कर टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहा है, ताकि कोई चरण अधूरा न रह जाए और निर्वाचन संबंधी तैयारियाँ समय से पूरी की जा सकें।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नेहा सचान,वीआरसी पवन कुमार, लेखपाल,पंचायत सचिव, अध्यापक व आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि निर्धारित समय में फीडिंग कार्य पूरा कर आगे की प्रक्रिया सुचारु रूप से आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे आगामी निर्वाचन कार्यों में कोई व्यवधान न आए।

Related Articles

Back to top button