टेबिल टेनिस टूर्नामेन्ट में छात्राओं ने किया प्रतिभाग

सीनियर-जूनियर वर्ग की छात्राओं ने मारी बाजी

भरथना,इटावा। होली प्वाइण्ट एकेडमी में सहोदया स्कूल कॉम्प्लैक्स इटावा द्वारा टेबिल टेनिस टूर्नामेन्ट सीनियर एवं जूनियर वर्ग की छात्राओं के लिए आयोजित किया गया।

जिसका उद्घाटन सर्वप्रथम माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण सहोदया कमेटी के प्रधानाचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि कैलाश चन्द्र यादव,विशिष्ट अतिथि सहोदया कॉम्प्लैक्स प्रेसीडेंट डा.धर्मेन्द्र शर्मा सहित सभी प्रधानाचार्यों को विद्यालय संस्थापक डा.प्रदीप चन्द्र पाण्डेय व प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा द्वारा पट्टिका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेन्ट में जनपद के सभी सीबीएसई बोर्ड सहोदया स्कूल कॉम्प्लैक्स के विद्यालयों के प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना,योगेन्द्र मिश्रा, सौरभ दुबे,अनूप मिश्रा, रॉय वर्गीश,कमल कुमार, शिवजीत द्विवेदी एवं खेल निरीक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

टूर्नामेंट में सहोदया स्कूल कॉम्प्लैक्स के सीबीएसई से सम्बद्ध विद्यालयों की 9 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें होली प्वाइण्ट एकेडमी, नारायणा कॉलेज ऑफ साइन्स एण्ड आर्टस, जयोत्री एकेडमी,सेंट मेरी स्कूल,एसएस मेमोरियल स्कूल,अमनीव विजिन स्कूल,सेन्ट पीटर्स स्कूल, एरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल एवं सेविन हिल्स स्कूल ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर सेंट मेरी इंटर कॉलेज की टीम, द्वितीय स्थान पर अमनीव विजिन स्कूल की टीम व तृतीय स्थान पर सेन्ट पीटर्स स्कूल की टीम रही। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर सेन्ट पीटर्स स्कूल की टीम,द्वितीय स्थान पर सेंट मेरी स्कूल की टीम व तृतीय स्थान पर नारायणा कॉलेज ऑफ साइन्स एण्ड आर्टस की टीम रही। सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विजेताओं को मेड़ल एवं प्रतीक चिह्न भी दिया गया। इस दौरान खेल शिक्षक गौरव वर्मा, दीपक सिंह चौहान, अमित श्रीवास्तव,अरूण मोटवानी,गोविन्द शाक्य, शालिनी भदौरिया, अनुराधा पाठक,शानू वर्मा,गौरव शाक्य,रीना शर्मा़,रिया विश्नोई एवं आर्यन दीक्षित आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button