‘गंदी बात’ गाने पर MS Dhoni और हार्दिक पांड्या ने किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

 टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी हार्दिक पांडया के साथ गंदी बात गाने पर नाचते दिख रहे हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में धोनी टीम इंडिया के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ मिलकर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की ‘आर राजकुमार’ फिल्म के फेमस सॉन्ग ‘गंदी बात’ (Gandi Baat Song) पर डांस करते दिख रहे हैं। कैप्टन कूल का ये अंदाज आपने पहले कभी नहीं देखा. दूसरे वीडियो धोनी के साथ मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) भी दिखाई दे रहे हैं।

धोनी का डांस वीडियो है शानदार

महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में दुबई में पांड्या ब्रदर्स यानी हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर एक पार्टी में शामिल हुए. इस पार्टी में माही ने जमकर एन्जॉय किया. ऐसे में इस पार्टी से एमएस धोनी के डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

https://twitter.com/m_monu_goad8696/status/1597237622643953664?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1597237622643953664%7Ctwgr%5E44a4fedfd8f5cd9bbf468d3e2ead528fa7f3b481%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fmahendra-singh-dhoni-hardik-pandya-dance-on-shahid-kapoor-gandi-baat-song-watch-video-2269969

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म साल 2013 में आई सुपरहिट फिल्म ‘आर राजकुमार’ के फेमस सॉन्ग ‘गंदी बात’ पर अपना डांसिंग टैलेंट दिखा रहे हैं। धोनी के साथ-साथ टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर माही के इस डांसिंग अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।

बादशाह संग धोनी ने मचाया धमाल

सोशल मीडिया पर वायरल होते एक अन्य वीडियो में आप देख सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) के साथ मिलकर ‘लड़की पागल’ गाने पर फुल ऑन एन्जॉय करते दिख रहे हैं. इसके अलावा सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के फेमस पार्टी सॉन्ग दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड पर माही, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), क्रुंणाल पांड्या और भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन शानदार डांस करते दिख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button