मॉक ड्रिल: सीएनजी फिलिंग स्टेशन में लगी आग बुझाई

टोरेंट कंपनी की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम फुलरई के पास स्थित आरती भुवनेश सीएनजी फिलिंग स्टेशन में मंगलवार शाम को फिलिंग स्टेशन के कंप्रेशर एरिया में आग लगने से चारों तरफ फैले धुएं से अफरा तफरी मच गयी। टोरेंट कंपनी और फिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले स्टेशन को खाली कराया गया,गैस आपूर्ति बंद की गई।

इसके बाद धुएं से बेहोश हुए स्टेशन कर्मी को उपचार के लिए एम्बुलेंस से इलाज को भेजा गया,करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर को काबू पाया जा सका।यह तस्वीर उस मॉक ड्रिल का हिस्सा थी,जो टोरेंट गैस लिमिटेड व आरती भुवनेश सीएनजी फिलिंग स्टेशन के निर्देशक डा. भुवनेश व अग्निशमन विभाग द्वारा आयोजित की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर हुई इस ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति के दौरान सुरक्षा व बचाव की तत्परता और जल्द से जल्द स्थिति कैसे सामान्य हो करना था।

इस मौके पर मौजूद प्रो. बृजेश चंद्र यादव ने कहा कि समय-समय पर इस तरह की मॉक ड्रिल का आयोजन होते रहना चाहिए। जिससे फिलिंग स्टेशन में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ जनता भी जागरूक हो सके। इस दौरान उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत, डीएफओ सत्येंद्र पांडे, एफएसओ आशीष कुमार, टोरेंट गैस लिमिटेड के वाईस प्रेसिडेंट जीवी राम मोहन, असिस्टेंट जनरल मैनेजर सुरुती रंजन शाहू,अरविन्द पांडे,नवनीत तिवारी,एस शाहू,राहुल धारीवाल समेत टोरेंट कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button