सांसद राम भुआल निषाद अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। सांसद के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।सांसद ने कहा मैं आप सभी द्वारा प्राप्त इस अपार स्नेह व अपनत्व के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इसके बाद वह विधानसभा कादीपुर के ब्लॉक दोस्तपुर में रमेश सोनकर चेयरमैन से शिष्टाचार भेंट।वहां से कादीपुर के (पूर्व विधायक) भगेलूराम के आवास पर शिष्टाचार भेंट मुलाक़ात की एवं उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया।

इसके उपरांत विधानसभा कादीपुर नवोदय विद्यालय का सांसद राम भुआल निषाद व साथ मे पूर्व विधायक भगेलूराम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम के बाद विधानसभा कादीपुर सराय रानी में मातारानी के पंडाल पर दर्शन किया। इसी के साथ ग्राम सभा कटसारी में महेंद्र निषाद के आवास पर शिष्टाचार भेंट की एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ एवं सुझाव सुने। जनविश्वास को सर्वोच्च मानते हुए प्रत्येक विषय पर गंभीरता से विमर्श किया और त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फिर वहां से विधानसभा लंभुआ विधानसभा में पूर्व विधायक सन्तोष पाण्डेय के पिता स्व. रामचंद्र पाण्डेय के त्रयोदश संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related Articles

Back to top button