अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला: मौत

ओवरटेक में दो बाइकों की हुई थी भिड़ंत

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ऊसराहार-भरथना मार्ग स्थित ग्राम नगला भारा पुलिया के समीप मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसा में बाइक पर पीछे बैठी अधेड़ महिला पार्वती देवी 52 वर्ष पत्नी होमसिंह चौहान निवासी ग्राम मंगूपुर भरथना की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सड़क हादसा में बाइक चालक मृतका का भतीजा अरबिंद चोटिल हो गया,घटना के दौरान मृतका पार्वती थाना क्षेत्र बकेवर स्थित ग्राम बरीपुरा हर्राजपुरा में अपनी बहन के घर से गांव मांगूपुरा लौट रहीं थी।

बाइक चालक अरबिंद ने बताया कि वह अपनी चाची पार्वती को बाइक पर बैठा कर जैसे ही ग्राम नगला भारा के निकट पहुंचा इसी बीच सामने से आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मारदी जिसपर वह चाची समेत सड़क पर गिर गए और पीछे से अनियंत्रित दौडा आ रहा अज्ञात वाहन चाची को कुचलता हुआ मय वहान के मौके से भाग जाने में सफल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देने वाले बाइक साबर भी मय बाइक के भाग निकले।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर सड़क हादसे में पार्वती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button