बड़ी टेंशन नहीं, रोज़ की छोटी चीजें बढ़ा रही हैं आप सिरदर्द; जानिए कैसे बचें

micro stress: आजकल की तेज-रफ्तार ज़िन्दगी में हम अक्सर महसूस करते हैं कि हमारे पास कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन फिर भी मानसिक तनाव महसूस होता है। छोटे-छोटे विचार और स्थितियाँ हमारे दिमाग पर इतना असर डालते हैं कि हमें बिना किसी स्पष्ट कारण के भी तनाव और थकान का सामना करना पड़ता है। यह सब माइक्रो स्ट्रेस के कारण हो सकता है। हम उन छोटे-छोटे कारणों को नजरअंदाज कर देते हैं जो लगातार हमारे दिमाग में घुसकर उसे थका देते हैं।
माइक्रो स्ट्रेस क्या है?
माइक्रो स्ट्रेस, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, छोटे-छोटे तनाव हैं जो देखने में मामूली लगते हैं लेकिन इकट्ठा होकर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकते हैं। ये तनाव रोज़मर्रा की छोटी बातें हो सकती हैं, जिनका हमें तुरंत अहसास नहीं होता, लेकिन समय के साथ ये हमारे दिमाग को थका देती हैं।
दिल्ली के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अजय मित्तल का कहना है कि कुछ लोग बड़े तनावों से परेशान रहते हैं, जबकि दूसरों को छोटे-छोटे मुद्दों के कारण लगातार तनाव होता है। यही माइक्रो स्ट्रेस है।
कौन सी छोटी-छोटी बातें बढ़ाती हैं स्ट्रेस?
माइक्रो स्ट्रेस के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:
- लगातार मोबाइल पर नोटिफिकेशन का आना
- अनरीड मैसेजेस का ढेर लगना
- जरूरी कॉल या मैसेज का दबाव
- कपड़े चुनने में असमर्थता या ऑफिस के लिए तैयारी
- रोज़मर्रा की छोटी बहसें और नोंक-झोंक
- बिना रुके काम करते रहना
- ट्रैफिक में फंसे रहना
- हर छोटी बात पर ज्यादा सोचने का आदत
इन छोटे कारणों से दिमाग पर लगातार दबाव रहता है और यह मानसिक स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है।
मानसिक दबाव का असर
माइक्रो स्ट्रेस की वजह से दिमाग हमेशा अलर्ट मोड में रहता है। इसका असर न केवल मानसिक स्थिति पर, बल्कि शरीर पर भी पड़ता है। तनाव के कारण आपको निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:
- नींद की कमी
- ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
- चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग
- बिना वजह की बेचैनी
- छोटी-छोटी बातों से तनाव महसूस करना
शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है असर
आपका शरीर भी इस मानसिक दबाव से अछूता नहीं रहता। माइक्रो स्ट्रेस के कारण आपको मांसपेशियों में अकड़न, सिर और गर्दन में दर्द, थकान, और पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना हो सकता है। ये लक्षण अक्सर शरीर की कमजोरी समझकर अनदेखी कर दिए जाते हैं, लेकिन असल में ये माइक्रो स्ट्रेस के संकेत हो सकते हैं।
घी के इस सुपरहिट ट्रेंड को अपनाएं, होंगे 5 जबरदस्त फायदे
माइक्रो स्ट्रेस से बचने के तरीके
अगर आप चाहते हैं कि माइक्रो स्ट्रेस से बचें और मानसिक शांति पाएँ, तो कुछ उपाय हैं जिन्हें अपनाना फायदेमंद हो सकता है:
- अनावश्यक नोटिफिकेशन्स को बंद करें
- एक समय में एक ही काम पर ध्यान केंद्रित करें
- काम के बीच में 2-3 गहरी सांस लें
- निजी और प्रोफेशनल लाइफ के बीच सीमा निर्धारित करें
- दिन में कम से कम 10 मिनट के लिए मोबाइल से दूर रहें
- कभी-कभी ‘ना’ कहना भी जरूरी है


