51 साल की उम्र में एक बार फिर पिता बने मनोज तिवारी…

एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर पत्नी की गोदभराई का वीडियो शेयर किया था। फिलहाल कपल को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर, एक्टर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर बेटी का जन्म हुआ है। एक्टर की पत्नी सुरभि तिवारी ने आज 12 दिसंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया के जरिए मनोज तिवारी ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।

बेटी को बताया सरस्वती मां का अवतार

मनोज तिवारी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ अस्पताल से पहली तस्वीर शेयर करते हुए पिता बनने की खबर दी है। उन्होंने बेटी के आगमन पर खुशी जताते हुए प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है। एक्टर 51 साल की उम्र में बेटी के पिता बनने पर भावुक नजर आए और लिखा, “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है…आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी”

शेयर किया था पत्नी की गोदभराई का वीडियो

मनोज तिवारी के घर पर नन्हे मेहमान का आगमन हो गया है। एक्टर के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। एक्टर ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर पत्नी की गोदभराई का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में मनोज तिवारी बेहद खुश नजर आ रहे थे। उनकी पत्नी सुरभि तिवारी के चेहरे से भी खुशी साफ झलक रही थी।

Also Read-

फिल्म ‘Pathaan’ की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने लिया वैष्णो देवी का आशीर्वाद…

एक्टर की पत्नी बिलकुल नई नवेली दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आई थीं। वीडियो को पोस्ट करते हुए मनोज तिवारी ने कैप्शन दिया था, ‘कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते, बस महसूस कर सकते हैं।

मनोज तिवारी को अब सोशल मीडिया पर फैंस भर-भरकर बधाई दे रहे है। पंजाबी सिंगर मीका सिंह समेत भोजपुरी सिनेमा जगत से भी एक्टर को सेलेब्स मुबारकबाद दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button