एनटीपीसी में टला बड़ा हादसा ! अचानक टूट कर नीचे गिरा यूनिट नंबर 5 का बंकर

ऊँचाहार, एनटीपीसी परियोजना में एक बार फिर टला बड़ा हादसा हुआ है। परियोजना की यूनिट संख्या पांच का बंकर अचानक टूट कर नीचे गिर गया । जिसमें सैकड़ों टन कोयला स्टोर था। यूनिट बंद चल रही थी ,इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
हादसा रविवार की देर रात का है, किसी भी पावर प्लांट में बंकर ब्वायलर के ऊपरी हिस्से में जमीन से करीब तीस फुट ऊपर होता है । यह ब्वायलर के कोयला पीसने वाली मशीन से ऊपर और कन्वेयर बेल्ट से नीचे स्थित होता है । इसमें तीन सौ से चार सौ टन कोयला स्टोर रहता है ।
परियोजना में 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट संख्या 5 तकनीकी खराबी के चलते बंद चल रही थी,अचानक बंकर टूट गया और उसमें स्टोर सारा कोयला भरभराकर निचे गिर गया । यूनिट बंद होने के कारण घटना के समय आसपास कोई कही था ,जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई है ।
इस हादसे के बाद एनटीपीसी के हलचल मच गई । तत्काल उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थित का आंकलन करके दूसरे बंकर के माध्यम से न सर्फ ब्वायलर के कोयले की आपूर्ति शुरू कराई गई अपितु बंद यूनिट को रात में ही चालू कर दिया गया । इधर टूटे हुए बंकर में सोमवार सुबह से मरम्मत का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है ।
एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी प्रिया कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है । सभी तथ्य मिलने के बाद अधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।



