आईटीएस मोहन नगर में डीजे ओजो की धुनों पर थिरके तीन हजार विद्यार्थी

गाजियाबाद। आईटीएस मोहन नगर के यूजी कैंपस में विद्यार्थियों के लिए भव्य डीजे नाइट का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध डीजे ओजो की शानदार प्रस्तुति पर करीब तीन हजार छात्र-छात्राओं ने जमकर नृत्य किया और संगीतमय शाम का आनंद लिया। कार्यक्रम 11 सितंबर को शाम सात से दस बजे तक आयोजित हुआ।
डीजे की जोशीली धुनों और ऊर्जावान बीट्स ने पूरे परिसर को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन, आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच प्रदान करना था।
आईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी हैं। वहीं, यूजी कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में टीम भावना, व्यक्तित्व विकास और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा, डायरेक्टर (मैनेजमेंट) डॉ. अजय कुमार, डायरेक्टर (आईटी) डॉ. सुनील कुमार पांडेय, डॉ. नैंसी शर्मा, डीन एकेडेमिक्स डॉ. विदुषी सिंह सहित शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।



