मदर्स-डे:नन्हें बच्चों ने कहा मेरी प्रेरी मां

बच्चों में मां के सम्मान में पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

भरथना,इटावा। पेरामाउण्ट थियोसोफिकल स्कूल में ‘‘मदर्स-डे‘‘ बडे ही हर्षोल्लास व उमंगतापूर्ण वातावरण में मनाया गया। नन्हें-मुन्हों ने अपनी माताओं का तिलक वन्दन कर आर्शीवाद लिया, वहीं विद्यालय द्वारा माताओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उनका मनोरंजन करवाया गया।

शनिवार को कस्बा के मुहल्ला सरोजनी रोड स्थित पेरामाउण्ट थियोसोफिकल स्कूल में ‘‘मदर्स-डे‘‘ के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अपनी माताओं का तिलक वन्दन कर स्वागत सम्मान किया। वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये अपने नृत्य व चुलबुली अदाकारी के माध्यम से उपस्थितजनों का मनमोह लिया गया। संस्कार से परिपूर्ण उक्त कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा माताओं के लिए टोली नृत्य, भाषण सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करवाकर उनका मनोरंजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रबन्धक नीरजा पाण्डेय, प्रधानाचार्य प्रतिभा त्रिपाठी,राखी मिश्रा,संचालक प्रवीन शुक्ला,प्रिया,राखी,सोनम, तनु वर्मा,राधा शर्मा,खुशबू, अनन्या गुप्ता,सुुमन सिंह, हिना सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व बच्चों की माताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button