कौन है ये ‘मिस्ट्री गर्ल’? हाथों में हाथ डाले पार्टी में पहुंचे अरिन नेने, सोशल मीडिया पर शुरू हुई ‘सॉफ्ट लॉन्चिंग’ की चर्चा

Madhuri Dixit Son Arin Nene: बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ग्रैंड दिवाली पार्टी में सितारों का जबरदस्त मेला लगा, जहां सैफ अली खान, करीना कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम, तमन्ना भाटिया और शरवरी वाघ समेत इंडस्ट्री के कई दिग्गज ग्लैमरस अवतार में पहुंचे। हालांकि, रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा ध्यान बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित के परिवार ने खींचा। गुलाबी रंग की खूबसूरत डिजाइनर साड़ी में पहुंचीं माधुरी और ऑफ-व्हाइट एथनिक लुक में सजे उनके पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ उनके बड़े बेटे अरिन ने भी शिरकत की। इस दौरान अरिन अकेले नहीं, बल्कि अपनी मिस्ट्री गर्लफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए, जिसने वहां मौजूद पैपराजी और मेहमानों की निगाहें अपनी ओर मोड़ लीं।

सिल्वर शिमरी डीप-नेक शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में अरिन बेहद हैंडसम लग रहे थे, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ब्लैक कलर के स्टाइलिश थ्री-पीस इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में काफी ग्रेसफुल दिख रही थीं। कैमरे के सामने पोज देते वक्त अरिन ने मुस्कुराते हुए अपनी गर्लफ्रेंड की कमर पर हाथ रखा, जिसके बाद से दोनों की यह केमिस्ट्री इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल गई। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को अरिन की गर्लफ्रेंड की ‘सॉफ्ट लॉन्चिंग’ मान रहे हैं और कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उन्हें माधुरी दीक्षित की ‘होने वाली बहू’ तक कहना शुरू कर दिया है। कुछ यूजर्स ने माधुरी के चेहरे के एक्सप्रेशंस पर भी चुटकी ली और ‘सास भी कभी बहू थी’ जैसे फनी रिएक्शंस साझा किए।

‘रामायण’ का पहला रिव्यू आउट! तरण आदर्श ने दिए पूरे 5 में से 5 स्टार, पढ़कर खड़े हो जाएंगे रोंगटे!

माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने के दो बेटे हैं—अरिन और रयान। दोनों भाइयों ने अमेरिका से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की है। हाल ही में गेम शो ‘कोन होनार करोड़पति’ के एक एपिसोड में माधुरी ने गर्व से साझा किया था कि उनके बड़े बेटे अरिन टेक दिग्गज कंपनी एप्पल (Apple) में कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रहने वाले अरिन का इस तरह किसी पब्लिक इवेंट में अपनी पार्टनर के साथ आधिकारिक रूप से सामने आना बी-टाउन के गलियारों में नई चर्चा का विषय बन गया है।

Related Articles

Back to top button