बॉलीवुड में नया कपल, लेकिन जान्हवी कपूर को अच्छी नहीं लगेगी ये जोड़ी
तारा सुतारिया और वीर पहारिया ने अपनी रिश्ते की घोषणा की, गणेश चतुर्थी पर शेयर की खास तस्वीरें

बॉलीवुड (Bollywood News) में इस समय एक नया कपल चर्चा में है। काफी समय से चर्चा थी कि अभिनेत्री तारा सुतारिया और वीर पहारिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब, दोनों ने गणेश चतुर्थी के दौरान करवाए गए एक फोटोशूट में अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया है। वीर पहारिया पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। वह शिखर पहारिया के छोटे भाई हैं।
शिखर पहारिया कुछ सालों से अभिनेत्री जान्हवी कपूर को डेट कर रहे हैं। इसलिए अब फैन्स का ध्यान इस बात पर है कि क्या जान्हवी कपूर और तारा सुतारिया कुछ अनबन होगी या सबकुछ नॉर्मल ही रहेगा।
ये भी पढ़ें- महिला विश्व कप 2025: महिला क्रिकेट के अच्छे दिन, मिलेगा पुरुषों से ज़्यादा इनाम
इस समय गणेश चतुर्थी का उत्साह ज़ोरों पर है। हाल ही में वीर और तारा ने पारंपरिक परिधान में तस्वीरें शेयर कीं। सफेद कुर्ता-पायजामा में वीर बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
वहीं तारा सुतारिया ऑफ-व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बालों में गजरा भी लगाया है। उन्होंने आकर्षक आभूषण भी पहने हैं।
दोनों ने अपने-अपने पोस्ट में एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिससे उनके रिश्ते की पुष्टि हुई। उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाते हुए एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही अफेयर की अफवाहों पर मुहर लग गई। तारा ने शिखर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए ‘मेरा प्यार’ लिखा। शिखर ने भी तारा की पोस्ट पर ‘दिल वाला इमोजी’ कमेंट किया।
तारा सुतारिया पहले किसे कर रहे थी डेट, जानें (Bollywood News)
तारा सुतारिया पहले रणबीर कपूर के कज़िन अदार जैन को डेट कर रही थीं। लेकिन बाद में अदार ने तारा की बेस्ट फ्रेंड से शादी करके सबको चौंका दिया। तारा और अदार का ब्रेकअप खूब सुर्खियों में रहा था। अब तारा फिर से प्यार में पड़ गई हैं।



