रेलवे की सीमेंटेड पटियां चोरी में पुलिस गम्भीर नहीं

आरपीएफ-सिविल पुलिस जांच के बाद समझौता पर आमदा क्यों

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेघुपुरा साम्हो निवासी आसाराम शाक्य पुत्र कल्याण सिंह ने भरथना पुलिस को दिए एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र में अपने ही गांव के तीन नामजदों पर रेलवे की बाउंड्रीबाल में लगी सीमेंटेड पाटिया आदि मय साक्ष्यों के चोरी कर लेने का आरोप लगाया है।

हालांकि उक्त शिकायत पर पुलिस ने जांच करते हुए मौके पर रेलवे की बाउंड्रीबाल की चोरी गईं सीमेंटेड केई पटियों को मौके पर बरामद कर वीडियो तो बना लेकिन चोरी का माल मौके पर ही छोड़ दिया,मतलब चोरों के विरुद्ध कोई कार्रवाई आदि चोरों की गिरफ्तारी नहीं की गई।

जिसके सम्बन्ध में भरथना के पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय ने शिकायतकर्ता आसाराम शाक्य को बुलाकर साक्ष्य सहित बयान दर्ज चोरी की घटना और शिकायत की पुष्टि कराई हैं,बाबजूद इसके पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

शिकायतकर्ता श्री शाक्य का आरोप है कि रेलवे की उक्त चोरी की घटना आरपीएफ फफूंद,इटावा समेत भरथना सिविल पुलिस की जांच के बाद घटना क्रम पूरी संज्ञान में होने के बाद चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने से कतरा रही है। बल्कि पुलिस शिकायतकर्ता से उक्त लिखित शिकायत के सम्बन्ध में लिखित समझौता कराने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button