‘ढोंगी’ कौन; Ashnoor Kaur ने किसे दे डाला ये तमगा, Tanya Mittal पर भी कही बड़ी बात

Bigg Boss 19 का लंबा और तूफानी सफर खत्म हो चुका है। घर से बाहर निकलते ही Ashnoor Kaur पूरी तरह बदल गई लग रही हैं। पहले जो लड़की तहजीब से बात करती थी अब वही अशनूर बेझिझक सबकी सच्चाई सामने रख रही है। खास तौर पर Tanya Mittal और Maalti Chahar को लेकर उनके बयान चौंकाने वाले हैं।
सबसे पहले बात तान्या मित्तल की। अशनूर ने साफ कहा कि तान्या वो बिल्कुल नहीं हैं जो घर में दिखाती थीं। भोली भाली और कन्फ्यूज लड़की का जो रोल प्ले कर रही थीं वो सब नाटक था। अशनूर के मुताबिक तान्या बेहद स्मार्ट हैं, चालाक खिलाड़ी हैं और हर कदम फूंक फूंक कर रखती हैं। वो अपनी इमेज को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं और असल चेहरा हमेशा मुखौटे के पीछे छुपाकर रखती हैं।
अशनूर ने तो यहां तक कह डाला कि “वो झूठी है”। हां बिल्कुल साफ शब्दों में। घर से निकलते वक्त तान्या का हाथ पकड़कर गुडबाय कहा था लेकिन अशनूर ने माना कि वो सिर्फ दिखावा था। असल में उनकी भावनाएं एक इंच भी नहीं बदलीं। तान्या के साथ बाहर भी कोई दोस्ती नहीं होगी ये बात अशनूर ने साफ कर दी।
अशनूर ने किसे कह डाला ढोंगी
फिर बात आई मालती चाहर की। अशनूर ने उन्हें सीधे सीधे ढोंगी का तमगा दे डाला। कहा कि घर में बार बार उनका व्यवहार देखने के बाद यही नतीजा निकला है। जो मुंह पर मीठी बातें करती हैं दिल में कुछ और रखती हैं। अशनूर ने कहा कि वो किसी के सामने अच्छी बनने का ढोंग नहीं कर सकतीं। जो मन में है वही जुबान पर आएगा। यही उनकी असली पहचान है।
bigg boss 19 finalists; शहबाज़ और अशनूर बाहर, अब ट्रॉफी के लिए बचे ये टॉप 6 खिलाड़ी
घर में अशनूर ज्यादातर तान्या मित्तल और फरहाना भट से ही उलझती दिखी थीं। वजह साफ थी। इनका स्वभाव एक दूसरे से बिल्कुल उल्टा था। अशनूर को लगता था कि ये लोग जो दिखाते हैं वही नहीं हैं। अब बाहर आकर वो खुलकर बोल रही हैं और फैंस को बिग बॉस हाउस के अंदर की असल तस्वीर दिखा रही हैं।



