महिला उपनिरीक्षक मनीषा पटेल ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव के बताए गुर

रास्ते में कोई करता है छेड़छाड़ तो 1090,181 पर करें कॉल : मनीषा पटेल

शिवगढ़, रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम, चौपाल के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके हक एवं अधिकार के प्रति जागरूक करने के साथ ही साइबर सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

गौरतलब हो कि सोमवार को शिवगढ़ थाना की महिला उपनिरीक्षक मनीषा पटेल के नेतृत्व में शिवगढ़ पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले शिक्षण संस्थान कंपोजिट विद्यालय गूढ़ा ,शैल अवधेश पब्लिक स्कूल खजूरों, बरखंडी महाविद्यालय शिवगढ़ में पहुंचकर कॉलेज में मौजूद छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।

आपको बताते चलें कि जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस आई मनीषा पटेल ने छात्राओं को बताया कि जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसको छुपाने की बजाय अपने शुभचिंतकों को जरूर बताएं जो भी महिलाएं या बालिका किसी बात को लेकर परेशान हो और अपने परिवारीजन से ना कह पाती हों वह थाने पहुंचकर महिला पुलिसकर्मी से अपनी समस्या जरूर बताएं जिससे कि आप सभी को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े साथ ही उन्होंने बताया की यदि कहीं भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो छात्राएं बेझिझक होकर इन हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन ,181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ,112 पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दे।

ताकि समय रहते आपकी मदद की जा सके इसके अलावा बालिकाओं को समाज बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया साइबर अपराध की रोकथाम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यदि आपके पास कोई भी अपरिचित नंबर से कॉल आए और आपके बैंक अकाउंट की जानकारी एटीएम का पिन कोड ,ओटीपी आदि की जानकारी मांगे तो वह कतई शेयर ना करें या फिर किसी भी स्थिति में आपके साथ साइबर क्राइम हो जाए तो तुरंत आप साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी प्राथमिकी दर्ज कर दे जिससे समय रहते आपकी सहायता की जा सके।

साथ ही आगे की जानकारी देते हुए उन्होंने छात्राओं को यूपी कॉप ऐप के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि जो भी महिला या बालिका थाने नहीं जा सकती तो आप अपनी शिकायत अपने मोबाइल फोन से यूपी कॉप ऐप के माध्यम से दर्ज कर सकती है इससे आपको थाने नहीं जाना पड़ेगा और आपकी शिकायत भी दर्ज हो जाएगी और महिला पुलिस कर्मी द्वारा आपकी शिकायत का समाधान भी कर दिया जाएगा इस मौके पर महिला उप निरीक्षक धर्मेंद्र यादव , भारत सिंह,मुख्य आरक्षी लालसा चौहान, आरक्षी सरिता गौतम,राम दर्शन यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button