कोलकाता: शादी के बंधन में बंधे दो समलैंगिक पुरुष, देखें वायरल फोटो

इस गे कपल की हल्दी और शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए हैं। अभिषेक ने पारंपरिक बंगाली दूल्हे के रूप में धोती और कुर्ता पहना, जबकि चैतन्य ने शेरवानी पहनी।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. कोलकाता में एक समलैंगिक जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। अभिषेक रे और चैतन्य शर्मा ने एक खास समारोह में शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अभिषेक रे कोलकाता के एक डिजाइनर हैं। उन्होंने अपने खास दोस्त चैतन्य शर्मा के साथ शास्त्रों के अनुसार मंत्रों का पाठ कर शादी रचाई। शादी कोलकाता के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी।

इस शादी में संगीत समारोह से लेकर सगाई और हल्दी व महेंदी तक सारी रश्में पूरी की गईं। दो परिवार एक साथ थे और उन्होंने खुशी खुशी कपल को आशिर्वाद दिया। इस गे कपल की हल्दी और शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए हैं। अभिषेक ने पारंपरिक बंगाली दूल्हे के रूप में धोती और कुर्ता पहना, जबकि चैतन्य ने शेरवानी पहनी।

चैतन्य ने शादी की कई तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर कीं। सोशल मीडिया पर लोग इस कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ झलक रही है। बता दें कि भारत की पहली गे शादी 2017 में हुई थी। आईआईटी ऋषि ने विएतनाम के विन्ह से शादी कर इतिहास बनाया था। 30 दिंसबर 2017 को यह शादी हुई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button