जानिये क्या है यूपी में मौसम की हालत, इन जिलों में हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश में बारिश अब तक अपना वैसा असर नहीं दिखा पाई है, जिस प्रकार का असर उसका दिखता रहा है। उत्तराखंड में बारिश से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। सूखे जैसी स्थिति बनती दिख रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ सूखे की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। वहीं, आसमान में दिखने वाले बादल लोगों की उम्मीदें तोड़ रहे हैं। शुक्रवार की शाम घनघोर घटाएं छाईं, बिजली चमकी, लेकिन बारिश उस लिहाज से काफी कम हुई। कुछ ऐसी ही स्थिति इस बार के बारिश के मौसम में प्रदेश के हर हिस्से में देखने को मिली है।

अधिकांश जिलों में करीब 40 फीसदी तक ही बारिश हो पाई है। रविवार को भी राजधानी लखनऊ में दिन की शुरुआत तीखी धूप से हुई। शाम को कुछ देर की बूंदाबांदी के बाद धूप से उमस जैसी स्थिति बनती दिख रही है। प्रदेश में जुलाई तक निर्धारित बारिश के लक्ष्य से कम बारिश के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर सीएम योगी ने नुकसान की भरपाई का आकलन का भी आदेश दिया है। वहीं, किसानों को अब भी मौसम के बेहतर होने और तेज बारिश की उम्मीद बनी हुई है।

लखनऊ में बारिश की उम्मीद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को बारिश की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, इससे पहले आसमान साफ दिखा। सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा से लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि, 89 फीसदी ह्यूमिडिटी के कारण पसीना भी छूट रहा है। अपराह्न 2 बजे के बाद बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। राजधानी में तेज बारिश की उम्मीद अभी नहीं है। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

नोएडा में उमस के बीच बूंदाबांदी के आसार

नोएडा में दिन में उमस जैसा वातावरण बने रहने की संभावना है। शहर में 89 फीसदी ह्यूमिडिटी के कारण तापमान कम होने के बाद गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह 8 बजे शहर का तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन यह 37 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास कराता रहा। 9 किलोमीटर की रफ्तार से चलती हवा लोगों को बाहर में राहत का अहसास करा रही है। दिन में बूंदाबांदी के आसार हैं। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

गाजियाबाद में ठंडी हवाओं का दिख रहा असर

गाजियाबाद में मौसम ठंडाया हुआ है। शहर में दोपहर बाद एक बजे से शाम 7 बजे के बीच बूंदाबांदी के आसार हैं। कई स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। आसमान में बादल और 92 फीसदी ह्यूमिडिटी के बाद भी बारिश का असर शहर पर दिख रहा है। सुबह 8 बजे 28 फीसदी तापमान होने के बाद भी लोगों को 26 डिग्री सेल्सियस जैसा अहसास हुआ। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वाराणसी में तेज बारिश का अलर्ट

वाराणसी जिले में तेज बारिश का अलर्ट किया गया है। दोपहर बाद एक बजे से तेज बारिश शुरू होने के आसार मौसम विभाग की ओर से । लोगों को इससे गर्मी और उमस से राहत मिल जाएगी। सुबह से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा के कारण लोगों को बाहर में बेहतर अहसास हो रहा है। हालांकि, सुबह 8 बजे 29 डिग्री तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का अहसास कराता रहा। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना 63 फीसदी जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button