ये 5 छोटी गलतियां चुपचाप खराब कर रही हैं आपकी किडनी
Kidney Disease Warning: किडनी की बीमारी दुनिया की 10% आबादी को प्रभावित कर रही है। धूम्रपान, डिहाइड्रेशन, प्रदूषण और बिना डॉक्टर की सलाह दवा लेना भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए बचाव के आसान तरीके।

Kidney Disease Warning: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। इसी लापरवाही का असर किडनी पर भी पड़ रहा है। दुनिया की लगभग 10 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में किडनी से जुड़ी समस्या का सामना कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह खतरा सिर्फ डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों तक सीमित नहीं है।
लाइफस्टाइल की छोटी गलतियां बन सकती हैं बड़ी वजह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कई रोजमर्रा की आदतें धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। लगातार धूम्रपान करना। शरीर में बार-बार पानी की कमी होना। बढ़ता प्रदूषण। डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयों का इस्तेमाल करना। कुछ हर्बल प्रोडक्ट्स और बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेंट्स भी किडनी की कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।
देर से सामने आते हैं इसके संकेत
किडनी से जुड़ी समस्याओं की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआत में इनके स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और समय के साथ किडनी की फिल्टर करने की क्षमता कम होने लगती है। इसलिए कई बार मरीज को तब पता चलता है जब नुकसान काफी बढ़ चुका होता है।
Benefits of eating curd: गर्मी में आम लोगों के लिए क्यों जरूरी है दही, जानिए 5 बड़े कारण
बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी आदतें
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रोजाना हल्की एक्सरसाइज करना। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना। सिगरेट से दूरी बनाना और समय-समय पर ब्लड व यूरिन की जांच कराना किडनी को सुरक्षित रखने के प्रभावी तरीके हैं। नियमित जांच से बीमारी का पता शुरुआती चरण में लग सकता है और गंभीर नुकसान से बचाव संभव हो सकता है।



