Benefits of eating curd: गर्मी में आम लोगों के लिए क्यों जरूरी है दही, जानिए 5 बड़े कारण

Benefits of eating curd: भीषण गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा और बैलेंस रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में दही आम लोगों की थाली का अहम हिस्सा बन सकता है। पोषण विशेषज्ञों के अनुसार दही में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए और बी के साथ फैटी एसिड जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।
पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त
दही में मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया आंतों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। नियमित सेवन से पाचन प्रक्रिया बेहतर रहती है और गर्मी में होने वाली पेट संबंधी परेशानियों से राहत मिल सकती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मिले मजबूती
विशेषज्ञ बताते हैं कि दही में पाए जाने वाले लाभकारी बैक्टीरिया शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। बदलते मौसम में संक्रमण से बचाव के लिए यह मददगार साबित हो सकता है।
हड्डियों और दांतों के लिए उपयोगी
दही विटामिन सी और डी का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके साथ मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
वजन नियंत्रण में सहायक
लो फैट और उच्च प्रोटीन होने के कारण दही लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास कराता है। इससे अनावश्यक खाने की आदत कम हो सकती है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
त्वचा को दे प्राकृतिक निखार
गर्मियों में त्वचा बेजान दिखने लगती है। दही में मौजूद विटामिन ई, जिंक और फास्फोरस त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं। नियमित सेवन से रंगत में भी सुधार देखा जा सकता है।
Tea Health Tips: चाय के तुरंत बाद पानी पीना कहीं पड़ न जाए भारी, शरीर के इन 3 अंगों को पहुँचता है सीधा नुकसान
गर्मी के मौसम में संतुलित आहार के रूप में दही को शामिल करना सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है।



