Karur tvk stampede: कौन है असली दोषी, मुश्किलों में थलपति विजय
जानिए कैसे एक मशहूर एक्टर की सियासी एंट्री बनी सवालों के घेरे में और आम जनता की सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल।

Karur tvk stampede: तमिलनाडु के करूर में एक सियासी कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ ने 40 लोगों की जान ले ली। इस दुखद हादसे ने न सिर्फ कई परिवारों को गहरे सदमे में डुबो दिया बल्कि सवालों का बवंडर भी खड़ा कर दिया है। क्या किसी बड़े इवेंट में शामिल होना अब खतरे से खाली नहीं रहा?
मुश्किलों में फंसे ‘थलपति’ विजय (tvk incident update)
साउथ के एक्टर और अब राजनीति में कदम रख चुके विजय इस रैली के केंद्र में थे। फैंस की दीवानगी का आलम ऐसा था कि लोग उन्हें देखने के लिए जान तक जोखिम में डाल बैठे। हादसे के बाद विजय ने मारे गए लोगों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। वहीं राज्य सरकार ने भी 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। मगर सवाल ये है कि क्या पैसों से अपनों का दर्द कम हो सकता है?
ये भी पढ़ें- tvk vijay rally stampede karur: जानें पुलिस ने भगदड़ पर क्या कहा
जब दीवानगी बन जाए मौत की वजह (tvk stampede latest update)
भारत में जब कोई सेलिब्रिटी किसी कार्यक्रम में शामिल होता है, तो भीड़ का इकट्ठा होना आम बात है। मगर व्यवस्था के बिना ये भीड़ कब बेकाबू हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। करूर की घटना में भी यही हुआ – व्यवस्था चूक गई, और लोगों की जान चली गई।
हर हादसे के बाद जांच, मगर नतीजा शून्य
हादसे के बाद जांच बैठा दी जाती है, मगर कुछ दिन बाद सब कुछ ठंडे बस्ते में चला जाता है। आपको बता दें कि Karur tvk stampede की भी जांच शुरू हो चुकी है और ऐसा माना जा रहा है कि विजय को भी जांच एजेंसियों के सवालों का सामना करना पड़ सकता है। सियासत में कदम रखते ही वो विवादों में उलझ गए हैं।



