कटक क्लब सामाजिक संस्था द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया

सुलतानपुर|भारतीय संस्कृति पद यात्रा अयोध्या से कुशभवनपुर पद यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को ज्ञापन सौंपा गया।

सामाजिक संस्थाएं कटका क्लब सामाजिक संस्था, यूनीक फाउंडेशन, कुशभवनपुर उत्थान सेवा समिति, लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद्, राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, भगवा आर्मी अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति प्रयागराज, कल्पवृक्ष सेवा समिति, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड कूरेभार, अद्वैत चैरिटेबल ट्रस्ट, के साथ जनप्रतिनिधि आम जनमानस का सहयोग मिला है।

इस मौके पर कटका क्लब के अध्यक्ष व अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति के सौरभ मिश्रा विनम्र ने बताया कि या सिर्फ एक पद यात्रा नहीं यह हमारी आस्था परंपराओं संस्कृत की पुकार है, यह उस इतिहास की पुनः स्थापना है जहां से हमारी पहचान शुरू हुई थी।

अयोध्या से यात्रा का शुभारंभ सुबह 7:00 बजे व कटका बाजार से दोपहर 2:00 बजे सुल्तानपुर के लिए रवाना हुई। हम सभी की मांग थी सुल्तानपुर जिले का नाम कुशभवनपुर पर किया जाए, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभदेव शुक्ला ने बताया की देवी देवताओं के वेष में होने वाले अशोभनीय नृत्य पर पूर्णतया प्रतिबंध लगे।

सनातन बोर्ड का गठन किया जाए जैसी मांगों को लेकर पद यात्रा आयोजित रही। इस मौके पर गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह ने टीम के साथ यात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम को हरी झंडी दिख कर प्रदीप मिश्र, संदीप मिश्र, सौरभ वर्मा ने दिखाई।

इस मौके पर शनि मिश्र कथावाचक ने राम की नगरी अयोध्या में लोगो को जल संकल्प दिलाया और कहा जब तक मांगे नहीं पूरी होती तब तक आंदोलन चलता रहेगा। यूनिक फाउंडेशन के डॉक्टर अनूप मिश्र ने बताया कि आगामी समय विजथुआ धाम से सुल्तानपुर के लिए साइकिल यात्रा आयोजित कि जाएगी। शीतला प्रसाद पांडेय ने सामाजिक संस्थाओं के साथ सुल्तानपुर जनपद के प्रशासन का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया सहयोग करने के लिए।

इस मौके पर अनमोल अग्रहरि, गिरीश मिश्र सभासद,प्रीति मिश्र, आशुतोष पांडेय, शिवकुमार मिश्र, राजकुमार मिश्र, शिव नारायण मिश्र, सुधीर मिश्र, आदि लोग उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Back to top button