इतने महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे श्रेयस अय्यर

Iyer Injury Recovery Update: भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर इस समय सिडनी के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच लेते समय उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। उनकी तिल्ली में चोट लगी थी और आंतरिक रक्तस्राव के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अब उनकी जान खतरे से बाहर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।
उन्होंने खुद भी अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया है कि वह ठीक हैं। लेकिन इस चोट से उबरने के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर रहना होगा। आइए जानते हैं कि वह कितने महीनों तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।
अय्यर की चोट, टीम इंडिया के लिए झटका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस ने तिल्ली की चोट के बाद आंतरिक रक्तस्राव को रोकने के लिए इंटरवेंशनल ट्रांस-कैथेटर एम्बोलाइजेशन करवाया था। यह प्रक्रिया शरीर के किसी भी हिस्से में आंतरिक रक्तस्राव को रोकने के लिए की जाती है।
श्रेयस अय्यर की नहीं हुई सर्जरी, BCCI ने दी अलग जानकारी, ताज़ा अपडेट में क्या
इस आंतरिक चोट के कारण अय्यर दो महीने तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। ये टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इस दौरान भारत दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। इस सीरीज़ में अय्यर की कमी ज़रूर खलेगी। इसके बाद 11 जनवरी से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ है। अय्यर के फिट होने पर संशय बना हुआ है। नतीजतन, टीम इंडिया को वनडे के लिए एक नया अस्थायी नंबर 4 बल्लेबाज़ ढूंढना होगा।
गंभीर चोट के बाद श्रेयस अय्यर का पहला सोशल मीडिया पोस्ट
श्रेयस अय्यर ने चोट के बाद अपना पहला अपडेट (Iyer Injury Recovery Update) दिया। “मेरी सेहत में अब सुधार हो रहा है। मैं दिन-ब-दिन स्वस्थ होता जा रहा हूँ। आप सभी ने जो समर्थन और दुआएँ मुझे दी हैं, उनसे मैं अभिभूत हूँ। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि आप सभी मेरा इतना ख्याल रखते हैं। मेरे प्रशंसकों का प्यार मेरे लिए सब कुछ है। आप सभी ने जो शुभकामनाएँ दी हैं, उसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूँ। धन्यवाद!” इन शब्दों में श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत का अपडेट दिया।



