इजरायल के PM पर ये गंभीर आरोप, सजा से बचने के लिए लगाई राष्ट्रपति से गुहार

जरा सी भी आंख दिखाने वाले मुल्कों पर फटाफटा हमला करने वाले इजरायल के पीएम भ्रष्टाचार के मामलों में इस तरह घिर गए हैं कि अब वह राष्ट्रपति से क्षमा याचना की मांग कर रहे हैं।
यहूदी पीएम के विरुद्ध भ्रष्टाचार के केस पर रोक लगवाने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति से माफ करने की दरखास्त लगायी है। नेतन्याहू इजरायल के ऐसे पहले प्राइम मिनिस्टर हैं जो कि क्रिमिनल केस के बावजूद पद पर कार्यरत हैं। नेतन्याहू पर धोखाधड़ी, घूस लेने और रुपयों के बदले टेलीकॉम कंपनियों और हॉलिवुड प्रोड्यूसर से सियासी समर्थन हासिल करने का इल्जाम है।
आरोपों पर नेतन्याहू का क्या है जवाब
इजरायल के पीएम इन आरोपों को लेकर राष्ट्र की न्याय व्यवस्था के विरुद्ध मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये अनुरोध क्षेत्र में अहम बदलावों के दौर में देश को एकजुट करने में सहायता करेगा। हालांकि यहूदी पीएम के विरोधियों ने आनन फानन इसकी निंदा की और कहा कि इससे इजराइल की लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होंगी और इससे अच्छा संदेश नहीं जाएगा कि वो कानून के शासन से ऊपर हैं। इजरायल के पीएम दफ्तर ने रविवार को एक बयान में कहा कि नेतन्याहू ने प्रेसिडेंट ऑफिस के कानूनी विभाग को क्षमादान का अनुरोध प्रस्तुत किया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने इसे एक अनोखा अनुरोध बताया है।
देश के पूर्व राष्ट्रपति को 27 साल जेल की सजा, कहां हुई थी घटना; क्या जुर्म है
कितने मुकदमे चल रहे हैं नेतन्याहू पर
आपको बता दें कि यहूदी पीएम नेतन्याहू पर तीन केस चल रहे हैं किंतु उन्हें अब तक किसी भी मामले में अपराधी नहीं करार दिया गया है। हालांकि इन केसों से उनका करियर खत्म हो सकता है। अगर किसी भी प्रकरण में उन्हें अपराधी पाया जाता है तो उन्हें फौरन इस्तीफा देना पड़ सकता है। वहीं नेतन्याहू ने आरोपों को खारिज किया है और खुद बेकसूर बता रहे हैं।



