sudan civil war: खूंखार Abu lulu, हंसते हंसते किए 31 से ज़्यादा लोगों के कत्ल
sudan civil war: जानिए सूडान सिविल वार के कुख्यात 'अलफ़शर के कसाई' Abu lulu की कहानी जिसकी क्रूरता और दिल दहला देने वाले वीडियो ने लाखों लोगों को दहशत में डाला।

sudan civil war: आखिरकार दहशत का वो चेहरा पकड़ा गया है जिसने सूडान में इंसानियत को तार-तार कर दिया था। हम बात कर रहे हैं ‘अलफ़शर के कसाई’ के नाम से कुख्यात Abu lulu की। यह वो खूंखार शख्स है जिसके क्रूर कृत्यों ने लाखों लोगों की रूह कंपा दी। कल्पना कीजिए एक आदमी जो न सिर्फ बेकसूरों की जान लेता है, बल्कि शैतानी हंसी हंसते हुए उन वारदातों के वीडियो भी बनाता है। दिल दहला देने वाले ये फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए और मानवता को शर्मसार कर गए।
अब ये दरिंदा सूडानी सेना (SAF) के शिकंजे में है। सूडानी सेना ने हाल ही में रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के इस कुख्यात लड़ाके को गिरफ्तार किया है और इसकी तस्वीरें भी जारी की हैं। Abu lulu खुद को RSF का सैन्य कमांडर बताता था, उसे कथित तौर पर सूडान के पश्चिमी दारफुर इलाके से अन्य RSF सदस्यों के साथ दबोचा गया है।
खूंखार मुस्कान, खूनी करतूतें
लंबे बाल और घनी दाढ़ी वाला यह शख्स सोशल मीडिया पर कई वीडियो में अपनी क्रूरता का प्रदर्शन करता दिखा। इन वीडियो में, वह निहत्थे लोगों को मारते हुए कभी मंद-मंद मुस्कुराता है, तो कभी ज़ोर-ज़ोर से हंसता और नारे लगाता है। इस घिनौनी हरकत ने उसे युद्ध के दौरान क्रूरता और आतंक का प्रतीक बना दिया था। Abu lulu को ब्रिगेडियर जनरल अल फतेह अब्दुल्ला इदरीस के नाम से भी जाना जाता है। अप्रैल 2023 में सूडान में RSF और SAF के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से ही उसका आतंक चरम पर था।
रूस-यूक्रेन से लेकर सूडान तक: जानिए क्यों बढ़ रहे हैं इन देशों में युद्ध
गिरफ्तारी के बाद हथकड़ियों में जकड़ी उसकी तस्वीर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि इस दरिंदे ने अकेले 31 से अधिक लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतारा है, और सूडानी सेना के भी 16 से ज़्यादा जवानों की हत्या की है।
सूडान में दहशत का मंजर (Know latest situation in Sudan)
आज सूडान में लाखों मुसलमान अपने जले हुए तबाह हो चुके घरों को छोड़कर खुले आसमान या तंबू में जीवन गुजार रहे हैं। खौफ का आलम यह है कि कब उनके अपने मुल्क के लोग ही उन पर हमला कर दें। सामूहिक कब्रों में दफनाए जाने या जनता में डर पैदा करने के लिए निर्मम तरीकों से मारे जाने का डर हर पल सिर पर मंडराता रहता है।



