IPL 2022 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की नई जर्सी, देखे इसका लुक

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी को लॉन्च कर दिया है। IPL 2022 से पहले Delhi Capitals टीम ने नई जर्सी लॉन्च की है, जिसमें पुरानी वाली शेड नजर आ रही है, लेकिन इस बार रेड एंड ब्लू कलर का कॉम्बिनेशनल फ्रेंचाइजी ने जर्सी में शामिल किया है। पिछले कुछ सालों से दिल्ली की जर्सी में एक शेर नजर आ रहा है, जो इस बार जर्सी पर सामने की ओर दिखेगा।

दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मार्च को नई दिल्ली की नई जर्सी नाम के ऑनलाइन इवेंट में नई जर्सी का अनावरण किया। फ्रेंचाइजी ने इसके लिए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि इस बार की जर्सी किस तरह की नजर आएगी। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी का लुक कैसा है।

https://twitter.com/DelhiCapitals/status/1502517240435933188?s=20&t=Aq57tp2MGiIwbAQJesSqXQ

 

पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने भी अपनी जर्सी को लॉन्च कर दिया है। इस बार मुंबई की जर्सी का लुक थोड़ा अलग है, क्योंकि ब्लू और गोल्डन जर्सी में आगे और पीछे अलग तरह का पैटर्न देखने को मिलता है, जो शायद प्रकृति की ओर इशारा करता है।

Related Articles

Back to top button