Indian Railway New Rules 2026: टिकट बुक करने पर छूट, ऐसे यात्रियों को मिलेगा फायदा

Indian Railway New Rules 2026: भारत में ट्रेन यात्रा करने वाले यात्री अक्सर जनरल कोच में सफर करते हैं और टिकट बुक करते समय अगर थोड़ी सी छूट या कैशबैक मिल जाए, तो इससे सफर और भी किफायती हो जाता है। अब रेलवे ने उन सभी यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है, जो डिजिटल माध्यम से अपनी टिकट बुक करते हैं। आने वाले समय में, भारतीय रेलवे यात्रियों को जनरल टिकट बुकिंग पर 3% की सीधी छूट प्रदान करेगा। यह छूट रेल वन ऐप के माध्यम से बुकिंग करने पर उपलब्ध होगी।

क्या है नई सुविधा

भारतीय रेलवे के द्वारा की गई इस नई पहल के अनुसार, आगामी 14 जनवरी 2026 से जो भी यात्री रेल वन ऐप के जरिए जनरल टिकट बुक करेंगे, उन्हें टिकट की कीमत पर 3% की छूट मिलेगी। यह छूट खास तौर पर उन यात्रियों के लिए है जो अनारक्षित जनरल टिकट बुक करते हैं। अब, चाहे आप यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या रेल वन ऐप के आर वॉलेट से भुगतान करें, यह छूट सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों पर लागू होगी।

कैसे मिलेगी छूट

पहले यह सुविधा केवल आर वॉलेट पेमेंट पर कैशबैक के रूप में उपलब्ध थी, लेकिन अब यह सीधे डिस्काउंट के रूप में प्रदान की जाएगी। इस छूट का लाभ सिर्फ उन यात्रियों को मिलेगा, जो रेल वन ऐप के माध्यम से बुकिंग करेंगे। यदि आप किसी अन्य प्लेटफॉर्म से टिकट बुक करते हैं तो यह छूट नहीं मिलेगी।

Gig workers strike: जश्न में पड़ेगा खलल, स्विगी-ज़ोमैटो ठप, जानें हड़ताल की वजह

अब 125 दिन की रोजगार गारंटी, जानें VB-G RAM G बिल से ग्रामीण इलाकों को कैसे होगा फ़ायदा

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, यह योजना 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। इसका उद्देश्य टिकट काउंटरों पर भीड़ को कम करना और डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देना है ।

Related Articles

Back to top button