देश की आज़ादी में ऊदादेवी पासी का अमूल्य योगदान : इंजी. वीरेन्द्र

जिला अध्यक्ष इ. वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में मनाई गई वीरांगना ऊदादेवी पासी की पुण्यतिथि

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना ऊदादेवी पासी की पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इ. वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर मनायी गयी। जिला अध्यक्ष इ. वीरेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना ऊदादेवी पासी देश की आजादी में 1857 के भारतीय विद्रोह में ब्रिटिश हुकूमत के ख़िलाफ़ अवध के नवाब वाजिद अली शाह की सेना की महिला बटालियन की सदस्य थीं।

लखनऊ के चिनहट के युद्ध में बेगम हज़रत महल की अगुवाई में अग्रेज सैनिकों को बुरी तरह परास्त कर ब्रिटिश हुकूमत के छक्के छुड़ा दिया था इसी हार से बौखलाई ब्रिटिश सेना ने सिकंदरबाग में रात के अँधेरे में भारतीय विद्रोह के सैनिकों के ऊपर घात लगाकर हमला बोल दिया जिसमें सैकड़ों भारतीय सैनिक शहीद हो गये परन्तु वीरांगना ऊदादेवी ने बारूद के गोले और कई बंदूकें लेकर पास में स्थित बड़े पीपल के पेड़ पर चढ़कर 36 ब्रिटिश सैनिकों एवं अधिकारियों को मार गिराया अंत में वह भी वीरगति को प्राप्त हो गयी।वीरांगना ऊदादेवी पासी का जीवन सदैव अदम्य साहस शौर्य एवं देश की रक्षा के लिए याद किया जाता रहेगा।

शहीद ऊदादेवी पासी के बलिदान,व्यक्तित एवं कृतित्व पर हसीन अहमद,सुरजीत सिंह,मो.अरशद खान, आफ़ताब अहमद रज्जू ख़ान, अरविंद संजय, शिवदुलारी यादव, वीरेंद्र बहादुर, समर बहादुर यादव, इज़हार खान, राजेंद्र बहादुर, घनश्याम यादव, मो.कैफ़, अभिषेक यादव सहित अनेकों लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button