मोबाइल पर गेम खेलते हुए 13 साल के बच्चे की मौत, जानें ऐसा क्यों हुआ

लखनऊ में मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलते वक्त 13 साल के लड़के की अचानक मौत, जानें 'गेमर डेथ' से जुड़ी अहम जानकारी।

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक 13 साल के लड़के की मौत हो गई। ये मौत उसके परिवार और पड़ोसियों के लिए एक बड़ा सदमा बनकर आई। लड़का घर पर मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था और अचानक बिस्तर पर सो गया। बहन को लगा कि उसका भाई सो रहा है, मगर वह काफी देर तक नहीं उठा। जब उसने कोई हरकत भी नहीं की, तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। ये अचानक मौत की घटना है। जिसमें मोबाइल या कंप्यूटर पर गेम खेलते हुए गेमर की मौत हो जाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेक अपने मोबाइल पर गेम खेल रहा था। जब उसकी बहन बाहर से घर लौटी, तो उसने देखा कि विवेक बिस्तर पर सो रहा है और मोबाइल पर गेम खेल रहा है। उसने सोचा कि खेलते-खेलते सो गया होगा। मगर जब वह बिल्कुल भी नहीं हिला, तो बहन को शक हुआ और उसने मदद के लिए पुकारा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ लड़के को मृत घोषित कर दिया गया।

Hotstar outage 2025: अचानक ऐप क्यों बंद, लाखों यूज़र्स हुए परेशान

अचानक बच्चे की मौत क्यों हुई

बता दें कि Lucknow News के इस मामले में यह सवाल सबसे अहम बनता है कि अचानक गेमर की मौत क्यों होती है? दुनिया भर में ऐसी कई घटनाएँ हुई हैं जहाँ मोबाइल गेमर्स की अचानक मौत हो गई। उन्हें कोई चोट नहीं आई। अमेरिकन लाइब्रेरी जर्नल में इसकी जानकारी दी गई है। गेम खेलते समय किसी व्यक्ति की अचानक मौत को ‘गेमर डेथ’ कहा जाता है।

अमेरिकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) के नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (NLM) पर एक शोध अपलोड किया गया है। पोर्टल के अनुसार, दुनिया भर में मोबाइल फोन पर गेम खेलते समय कई लोगों की मौत हुई है। इन घटनाओं में कोई हिंसा नहीं हुई और मौतें मोबाइल गेम से संबंधित थीं। इसे इंटरनेट गेमिंग डिसऑर्डर से भी जोड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button