ind vs aus t20i 2025: कोच नहीं किंगमेकर हैं गौतम गंभीर, जानें असल वजह
ind vs aus t20i 2025: युवा खिलाड़ियों और सटीक गेंदबाजी से भारत ने अपनी ताकत साबित की। गंभीर का कोचिंग रिकॉर्ड शानदार!

ind vs aus t20i 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की देखरेख में टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा बरकरार है। कल के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज़ में 2-1 की निर्णायक बढ़त बना ली है। अब यह तय है कि टीम इंडिया यह सीरीज़ हार नहीं सकती। ब्रिसबेन में होने वाला आखिरी मैच अब सिर्फ सीरीज जीतने के अंतर को बढ़ाएगा।
गंभीर का कोचिंग करिश्मा
जब से गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की बागडोर संभाली है तब से टी20 फॉर्मेट में भारत को कोई नहीं हरा पाया है। उनके मार्गदर्शन में टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। घर पर श्रीलंका और बांग्लादेश को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। दक्षिण अफ्रीका में 3-1 से सीरीज़ जीती और इंग्लैंड को भी 4-1 से धूल चटाई। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध यह मौजूदा बढ़त उनके कोचिंग रिकॉर्ड में एक और सुनहरी उपलब्धि है। ये कामयाबी उनके शुरुआती टेस्ट और वनडे कार्यकाल के उल्ट है जहां टीम को हार का सामना करना पड़ा था। गंभीर का यह बेजोड़ रिकॉर्ड उनकी रणनीतिक कौशल को दर्शाता है।
सुंदर और गेंदबाजों का सटीक वार
गुरुवार को भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 167/8 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। युवा सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल (46), अभिषेक शर्मा (28) और शिवम दुबे (22) ने उपयोगी योगदान दिया। मगर असली खेल तो अंत में अक्षर पटेल ने दिखाया जिन्होंने सिर्फ़ 11 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने (30) भले ही अच्छी शुरुआत दी मगर भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार वापसी की। मैच का पासा पलटा स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने। उन्होंने अपने छोटे से स्पेल में सिर्फ़ 8 गेंदें फेंकी और मात्र 3 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। इससे ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम पूरी तरह से बिखर गया। तेज गेंदबाज़ों के सटीक दबाव ने भी अहम भूमिका निभाई और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई।
मिशन टी20 वर्ल्ड कप 2026
ये जीत बताती है कि टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया कितनी मज़बूत हो चुकी है। गौतम के नेतृत्व में टीम इस फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। गिल, अभिषेक और दुबे जैसे युवा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि टीम सही रास्ते पर है।
axar की फिरकी का जादू, washington के 8 गेंदों में 3 विकेट; जानें ऑस्ट्रेलिया कैसे हारा मैच
गंभीर और उनकी टीम अब 2026 टी20 विश्व कप से पहले अपने इस विजय अभियान को जारी रखना चाहेंगे। अब टीम की नज़रें रविवार को ब्रिसबेन में होने वाले अंतिम टी20 मैच पर हैं, जहां उनका लक्ष्य सीरीज़ को 3-1 से जीतना होगा और इस जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना होगा।


