जश्ने ईद मिलादुन्नबी त्यौहार को लेकर डीजे के साथ निकला भारी जुलूस

सुलतानपुर| बारह रबीउल अव्वल शरीफ (जश्ने ईद मिलादुन्नबी) के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी मौजा भरथीपुर में बारह रबीउल अव्वल शरीफ का जुलूस अपने रवायती अंदाज़ मे पूरे शानो शौकत के साथ निकला गया।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव में बड़ी अकीदत के साथ दोपहर करीब दो बजे जुम्मे की नमाज के बाद जुलूस ऐ मुहम्मदी निकाला गया,, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए । जगह-जगह पर जुलूस का इस्तेकबाल किया गया। जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर दोपहर दो बजे मदरसा हमीदिया फुरकनिया में परचम कुसाई के साथ जुलूस ऐ मुहम्मदी का आगाज हुआ। नौजवानो ने बड़े ही प्यारे अंदाज में आमादे रसूल पर नातिया कलाम पढ़कर लोगों को दिलो को मुनव्वर किया।
कारी शाहनवाज इस्माईली साहब ने जश्ने आमद ए रसूल के मौके पर इस्लाही बयान किया और सरकार दो आलम की प्यारी सीरत के बारे में बयान किया और बताया मेरे आका मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए, आपके आने से दुनिया में अमन चैन आया, खुशहाली आई, औरतों की इज्जत बढ़ी, बेवाओं के चेहरे पर खुशी आई, और साथ में आवाम को भी इस हालते मासरे में जो परेशानियां साबित हो रही हैं, उस पर भी इस्लामी रोशनी डाली और बेटियों के शादी पर दहेज की प्रथा के बारे में लोगों को समझाया कि दहेज के सिस्टम को इस समाज से खत्म करने की जरूरत है, जिससे लोगों को अपने बेटियों के निकाह करने में आसानी हो। जश्ने ईद मिलादुन्नबी
जामा मस्जिद भरथीपुर के कमेटी द्वारा जुलूस का इंतजाम बहुत ही आलीशान तरीके से रचाया व सजाया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर द्वारिकागंज पुलिस बल मौके पर मुस्तैद दिखी।
ये भी पढ़ें- जुलूस ए मुहम्मदी में राष्ट भक्ति हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगे नारे
इस मौके पर हाजी मुनीर खाँ, पूर्व प्रधान मिर्जा सज्जन कमाल बेग, इदरीस रजा उर्फ गूडडू, सिराज पठान, निसार पठान, मो० साबिर पठान, शहरयार उर्फ मुन्ना, मिर्जा सुहैल बेग, मिर्ज़ा रेहान बेग, अकील पठान, मो0 नफीस पठान, इकराम पठान उर्फ सैबू, मो0 शहजाद पठान, शेख इबरार मास्टर, मुमताज अली, मोo अतीक उर्फ मुन्ना, मो० अंसाद, मो० नसीम, इद्रीस रंगरेज, समीर रंगरेज, इमरान रंगरेज, नसीबुल्ला खाँ, मो० इसरार, आसिफ पठान, जुबेर पठान उर्फ ताजबाबू, नूरबाबू, कल्लन खाँ, रफाकत अली, महमूद उर्फ भोलई, नाजिम पठान, अरमान पठान, बाबुल हाशमी, शकील इदरीसी, रिजवान हाशमी, साहिल हाशमी, आकिब पठान, ताबिश पठान, रियाज पठान, शानू उर्फ सरफराज हाशमी, सलमान अहमद, आरिफ रंगरेज, आमिर रंगरेज, राशिद रंगरेज, इमरान कुरैशी, अरबाज हाशमी, असगर हाशमी, मोo नईम उर्फ गुड्डू (बीडीसी प्रत्याशी), अकील पठान, मो0 अनवर, शेख शोएब, सगीर खजांची, मोo फरदीन रंगरेज, समीर पठान, मोनिस हाशमी, शादाब खान आदि के सहयोग से जुलूस ऐ मुहम्मदी शांतिपूर्वक सफल रहा।



