गंगा वैली फार्म्स में पुनः उमड़ा जनसैलाब, डॉक्टर समुदाय ने बढ़ाया आयोजन का गौरव

गढ़मुक्तेश्वर स्थित गंगा वैली फार्म्स में 14 सितंबर (रविवार) को एक बार फिर से गंगा वैली और रिधिशा ग्रुप द्वारा विशेष मेला आयोजित किया गया। इस बार आयोजन का केंद्र बिंदु दक्षिण दिल्ली का चिकित्सक समुदाय रहा।

भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के कई प्रसिद्ध सदस्य और संस्थापक डॉक्टर – डॉ. दिवाकर गुप्ता, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. आर. के. सिन्हा, डॉ. शरद लक्कटे, डॉ. एस. के. पोद्दार, डॉ. एम. के. मुद्गल, डॉ. राहुल सिंह और डॉ. जलज सहित 75–80 से अधिक डॉक्टर अपने परिवारों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

गंगा वैली फार्म्स, जो कि एक ड्रीम प्रोजेक्ट और लग्ज़री रिसॉर्ट है, अपनी फार्म हाउस, ऑर्किड कॉटेज और मैंगो फार्म्स की विशेषता के लिए जाना जाता है। एनएच-9 से मात्र 9 किमी तथा पुरानी दिल्ली–मेरठ रोड से मवाना नहर रोड की ओर सिर्फ 6 किमी दूरी पर स्थित यह स्थल अब सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों का भी प्रमुख केंद्र बन चुका है।

कार्यक्रम की विशेषता रही वृक्षारोपण, जिसमें डॉक्टरों और उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हरित व सुरक्षित पर्यावरण का संदेश दिया।
अपने संबोधन में श्री सिकंदर यादव ने आधुनिक समय में फार्महाउस की आवश्यकता और उनके सामाजिक व पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला।

अतिथियों ने स्वादिष्ट भोजन, ग्रामीण सांस्कृतिक माहौल और मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम की सफलता पर श्री धीरज गोयल, श्री संदीप शर्मा और डॉ. दिवाकर गुप्ता ने विशेष रूप से श्री सिकंदर यादव, श्री रोहित, यतेन्द्र चौधरी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

गंगा वैली फार्म्स ने एक बार फिर यह साबित किया कि यह न सिर्फ आवासीय और निवेश केंद्र है, बल्कि सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों का भी आकर्षण बन चुका है।

Related Articles

Back to top button